आईपीएल नीलामी की रणनीति के लिए आर्यन, सुहाना ने किया 'क्रैश कोर्स'; सामने आईं तस्वीरें
आईपीएल 2022 की नीलामी में आर्यन खान और सुहाना खान ने पिता व केकेआर के सह-मालिक शाहरुख खान की जगह ली। केकेआर ने सीईओ वेंकी मैसूर के साथ चर्चा करने की उनकी तस्वीरें शेयर की हैं। बकौल केकेआर, "आईपीएल नीलामी की रणनीति में...सीईओ से हमारी अगली पीढ़ी के लिए...क्रैश कोर्स।" टीम की सह-मालिक जूही चावला की बेटी भी नज़र आईं।


