Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएल नीलामी के इतिहास में एसआरएच द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैरी ब्रूक

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 23 December, 2022
इंग्लैंड के 23-वर्षीय बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक शुक्रवार को आईपीएल नीलामी के इतिहास में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) द्वारा खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। ब्रूक का बेस प्राइस ₹1.5 करोड़ था और वह ₹13.25 करोड़ में बिके। एसआरएच द्वारा इससे पहले खरीदे गए सबसे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडेय थे जो 2018 में ₹11 करोड़ में बिके थे।
read more at IPLT20