आईपीएल में 21 साल की उम्र में 50 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने तिलक वर्मा
मुंबई इंडियंस के ऑल-राउंडर तिलक वर्मा आईपीएल में 21 साल की उम्र में 50 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 34 रनों की नाबाद पारी में 2 छक्के लगाने के साथ यह रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने आईपीएल में 21 साल की उम्र में 94 छक्के जड़े थे।
read more at इंडिया टीवी


