आईपीएल मैच में आज बांह पर काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे एसआरएच व आरआर के खिलाड़ी?
आईपीएल 2023 में रविवार को हैदराबाद में सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) और राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है, दुर्रानी का रविवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टेस्ट में 1,202 रन बनाए व 75 विकेट लिए थे।
read more at CricTracker


