आईपीएस अधिकारी सत्य नारायण प्रधान एनसीबी के महानिदेशक हुए नियुक्त
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सत्य नारायण प्रधान को प्रतिनियुक्ति के आधार पर एनसीबी महानिदेशक नियुक्त किया गया है। बतौर रिपोर्ट, प्रधान इस पद पर अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख (31 अगस्त, 2024) या अगले आदेश तक बने रहेंगे। गौरतलब है, झारखंड कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रधान वर्तमान में एनडीआरएफ के महानिदेशक की ज़िम्मेदारी संभाल रहे थे।
read more at Twitter


