Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत बने एनआईए के डीजी, पीयूष आनंद को मिली एनडीआरएफ की कमान

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 27 March, 2024
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आईपीएस अधिकारी सदानंद वसंत को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का महानिदेशक (डीजी) नियुक्त किया है जबकि आईपीएस अधिकारी पीयूष आनंद को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का महानिदेशक बनाया गया है। वहीं, आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार शर्मा की नियुक्ति पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो के महानिदेशक के तौर पर की गई है।