आईपीएस अफसर रूपा का दावा- आईएएस अफसर रोहिणी ने पुरुष अधिकारियों को भेजीं अपनी तस्वीरें
कर्नाटक कैडर की आईपीएस अधिकारी डी. रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी की तस्वीरें जारी कर दावा किया कि रोहिणी ने 3 पुरुष आईएएस अधिकारियों को ये तस्वीरें भेजकर सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन किया। रोहिणी ने रूपा पर 'बदनाम करने का' आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। रोहिणी ने कहा, "उन्होंने वॉट्सऐप स्टेटस के स्क्रीनशॉट इकट्ठा किए।"
read more at News18 हिंदी


