आईपीएस दिनकर गुप्ता को केंद्र सरकार ने एनआईए का नया महानिदेशक नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने गुरुवार को आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। दिनकर गुप्ता 1987 बैच के पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और वह पंजाब के डीजीपी रह चुके हैं। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, गुप्ता 31 मार्च, 2024 तक या अगले आदेश तक इस पद पर बने रहेंगे।
read more at लेटेस्टली


