आईसीएमआर के अनुसार डायबिटीज़ और गर्भाशय का कैंसर कैसे एक-दूसरे से जुड़ा है?
आईसीएमआर के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज़ व गर्भाशय के कैंसर के मामले में वृद्धि एक-दूसरे से जुड़े हैं और मधुमेह से एंडोमीट्रियल कैंसर (ईसी) का खतरा काफी बढ़ जाता है। बकौल आईसीएमआर, हाई ब्लड शुगर के चलते कैंसर सेल्स बढ़ और फैल सकते हैं। डायबिटीज़ के चलते ग्लूकोज़ मेटाबॉलिज़्म में बदलाव व मोटापा होता है जिससे ईसी का खतरा होता है।


