Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईसीसी की गेंदबाज़ों की टेस्ट रैंकिंग्स में जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर काबिज़

short by मनीष झा / on Wednesday, 16 July, 2025
आईसीसी ने गेंदबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग्स जारी की है जिसमें भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं, वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ स्कॉट बोलैंड 6 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा हैं।