आईसीसी ने सुपर 8 मैच में गुस्से में बल्ला फेंकने को लेकर राशिद खान को लगाई फटकार
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए सुपर 8 मैच में गुस्से में बल्ला फेंकने को लेकर अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को फटकार लगाई है। दरअसल, राशिद ने अपने साथी बल्लेबाज़ करीम जनत के रन लेने से इनकार करने पर उनकी ओर गुस्से में बल्ला फेंक दिया था। अफगानिस्तान यह मैच जीत गया था।
read more at इंडिया टीवी


