Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईसक्रीम खिलाने के बाद शख्स ने यूपी में पत्थर से सिर कुचलकर की पत्नी की हत्या, किया सरेंडर

short by shashank mishra / on Friday, 11 November, 2022
गाज़ियाबाद (यूपी) में 32-वर्षीय मोहम्मद सद्दाम नामक शख्स को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, झगड़े के बाद सद्दाम पत्नी को पार्क ले गया था और आईसक्रीम खिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। बाद में सद्दाम सरेंडर करने एसएसपी ऑफिस पहुंचा और चिल्लाया, "बीवी को मारकर आज़ादी ले ली।"