आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा व उनके पति 3 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजे गए
मुंबई की विशेष सीबीआई अदालत ने शनिवार को आईसीआईसीआई-वीडियोकॉन ऋण धोखाधड़ी मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को अगले सोमवार तक सीबीआई हिरासत में भेजा। सीबीआई ने बैंक द्वारा वीडियोकॉन कंपनी को दिए गए लोन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मामले में शुक्रवार को चंदा और उनके पति को गिरफ्तार किया था।
read more at ABP न्यूज़


