Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईसीसी के गिरफ्तारी वॉरंट के कारण ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने नहीं पहुंचे पुतिन: रिपोर्ट्स

short by शिव / on Tuesday, 22 August, 2023
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) द्वारा जारी गिरफ्तारी वॉरंट की वजह से ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका नहीं पहुंचे हैं। गौरतलब है कि पुतिन इस सम्मेलन में वर्चुअली हिस्सा ले रहे हैं। आईसीसी ने यूक्रेन की स्थिति को लेकर पुतिन के खिलाफ वॉरंट जारी किया है।