Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों का हुआ एलान, शमी हुए शामिल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 7 December, 2023
आईसीसी ने नवंबर के लिए मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के दावेदारों का एलान कर दिया है जिनमें भारतीय पेसर मोहम्मद शमी का नाम शामिल है। शमी पिछले महीने खत्म हुए वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने थे। ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड और ऑल-राउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस अवॉर्ड के दो अन्य दावेदार हैं।