Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 30 December 2021
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचूरियन टेस्ट में दूसरी पारी में 32 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली का रिऐक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। कोहली ड्रेसिंग रूम में अकेले खड़े नज़र आए और वह अपने आउट होने का रिप्ले देखने के बाद निराश दिखे।
read more at CricTracker