आउटडोर शूट के दौरान सैनिटरी पैड बदलने झाड़ियों के पीछे जाते थे, शर्मिंदगी होती थी: जया
दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से उनकी नातिन नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट में 'काम के दौरान माहवारी के उनके अनुभव' को लेकर सवाल किया। जया ने 'भयानक अनुभव' बताते हुए कहा, "आउटडोर शूटिंग के दौरान (वैनिटी) वैन नहीं हुआ करती थी और सैनिटरी पैड बदलने के लिए झाड़ियों के पीछे जाना पड़ता था जिसमें शर्मिंदगी महसूस होती थी।"


