आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक और ₹10 करोड़ की एलिमनी की खबरों पर दी प्रतिक्रिया
ऐक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना से तलाक और ₹10-करोड़ एलिमनी मांगने की अफवाह पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "अगर मुझे इतने पैसे मिलते तो मैं यहां नहीं होती, देश छोड़ चुकी होती।" बकौल आकांक्षा, वह एलिमनी की भूखी नहीं हैं। गौरतलब है, खुद को पहले 'बाईसेक्शुअल' बता चुकीं आकांक्षा ने हाल ही में खुद को 'एसेक्शुअल' बताया था।
read more at हिन्दुस्तान


