Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आक्रामक खिलाड़ी हूं, दबाव के बारे में ज़्यादा नहीं सोचती: शतरंज विश्व कप चैंपियन दिव्या

short by प्रियंका वर्मा / on Friday, 1 August, 2025
शतरंज विश्व कप जीतने वालीं पहली भारतीय महिला बनीं इंटरनैशनल मास्टर दिव्या देशमुख ने कहा है, "मैं एक आक्रामक खिलाड़ी हूं और दबाव मेरे लिए अधिक मायने नहीं रखता है। जो मायने रखता है, वो हैं, मेरी अपनी उम्मीदें और लक्ष्य।" उन्होंने कहा, "मेरे लिए रणनीति और आक्रामक पोज़िशन अपनाना आसान है। मुझे लगता है कि यही मेरी शैली है।"