आकासा ने नोटिस दिए बिना एयरलाइन छोड़ने वाले पायलटों पर किया मुकदमा: रिपोर्ट
आकासा एयर ने नोटिस पीरियड पूरा किए बिना एयरलाइन छोड़ने को लेकर 40 से अधिक पायलटों के खिलाफ मुकदमा किया है। बकौल रिपोर्ट, आकासा ने नोटिस पीरियड पूरा करने तक इन पायलटों के किसी अन्य एयरलाइन में शामिल होने पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, आकासा ने हर पायलट से ₹21 करोड़ का हर्जाना मांगा है।


