आखिरी पारी के लिए जाते हुए सचिन की फोटो को मिला था बेस्ट फोटो का अवॉर्ड
14 नवंबर 2013 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आखिरी पारी के लिए जाते हुए सचिन तेंदुलकर की तस्वीर को 2013 एमसीसी-विज़डन फोटो ऑफ द इयर का अवॉर्ड मिला था। तस्वीर में सचिन ड्रेसिंग रूम से बाहर निकलते और स्टैंड में खड़े दर्शक उनकी तस्वीरें लेते नज़र आ रहे हैं। सचिन ने इस पारी में 74 (118) रन बनाए थे।
read more at Cricket Australia


