आखिरी दिन तक करीब तीन गुना सब्सक्राइब हुआ एलआईसी आईपीओ
भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का आईपीओ सोमवार को अपने आखिरी दिन तक करीब 2.95 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें कर्मचारियों का कोटा 4.40 गुना भरा, पॉलिसी होल्डर्स का कोटा 6.12 गुना भरा जबकि रिटेल इंन्वेस्टर्स का कोटा 1.99 गुना सब्सक्राइब हुआ। गौरतलब है, एलआईसी आईपीओ 4 मई को खुला था जिसके जरिए सरकार कंपनी की 3.5% हिस्सेदारी बेच रही है।
read more at Moneycontrol हिंदी


