आग लगने के बाद स्पेन में धू-धूकर जला बिज़नेसमैन का 5 कमरे व पूल वाला ₹193 करोड़ का सुपरयॉट
इटली के बिज़नेसमैन पाओलो स्कूदेरी के लगभग £20-मिलियन (₹193 करोड़) कीमत वाले सुपरयॉट में एक स्पैनिश द्वीप के पास आग लग गई। रिपोर्ट्स हैं कि आग से आरिया एसएफ नामक यॉट का जिम, स्विमिंग पूल और सभी पांच बेडरूम राख हो गए। आपातकालीन सेवाओं के मुताबिक, धू-धूकर जले यॉट से 9 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स को बचाया गया है।
read more at mirror


