Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लैटफॉर्म पर युवक ने चलाई एसयूवी, वीडियो आया सामने

short by अभिजात कांडपाल / on Wednesday, 15 March, 2023
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन (यूपी) के प्लैटफॉर्म पर एक युवक के एसयूवी चलाने का वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने रील बनाने के लिए ऐसा किया। आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के समय आरपीएफ के किन लोगों की ड्यूटी थी, इसकी जांच हो रही है और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।