आगरा में लोगों ने कॉलोनी के आगे लगाए ‘नरकपुरी’ और ‘नालासरोवर’ जैसे बोर्ड, प्रशासन ने हटाए
आगरा (यूपी) में 10 अक्टूबर को गंदगी और जल निकासी की समस्या से परेशान लोगों ने अपनी कॉलोनियों के आगे अलग-अलग नाम के पोस्टर लगा दिए। अवधपुरी कॉलोनी के आगे ‘नरकपुरी कॉलोनी’, पंचशील कॉलोनी के आगे ‘दुर्गंधशील कॉलोनी’ और मानसरोवर कॉलोनी के आगे ‘नालासरोवर कॉलोनी’ का बोर्ड लगाया गया। हालांकि, आगरा विकास प्राधिकरण ने इन बोर्ड्स को हटा दिया है।
read more at Hindustan Times


