आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर BCCI ने वरुण चक्रवर्ती पर लगाया जुर्माना
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर बीसीसीआई ने आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया और उन्हें एक डिमेरिट अंक दिया है। वरुण ने लेवल 1 का अपराध स्वीकार किया। सीएसके के खिलाफ मैच में वरुण ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
read more at News24 हिंदी


