आचार संहिता उल्लंघन मामले में जया प्रदा ने यूपी की अदालत में किया आत्मसमर्पण, मिली ज़मानत
लोकसभा चुनाव-2019 में आचार संहिता का उल्लंघन करने के 2 मामलों में रामपुर (उत्तर प्रदेश) की पूर्व सांसद जया प्रदा ने बुधवार को स्थानीय कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। इसके बाद उनकी अर्ज़ी पर कोर्ट ने उन्हें ज़मानत दे दी। गौरतलब है, कई बार समन भेजने पर भी उनके अदालत में हाज़िर न होने पर गैर-ज़मानती वॉरंट जारी किया गया था।
read more at भाषा


