Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज़ादी के 77 साल बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के गांव को मिला पीने का साफ पानी

short by Monika sharma / on Sunday, 2 February 2025
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) के नक्सल प्रभावित चुनचुना गांव के लोगों को आज़ादी के 77 साल बाद पहली बार पीने का साफ पानी नसीब हुआ है। झारखंड की सीमा पर स्थित इस गांव में लगभग 100 घर हैं जहां जल जीवन मिशन के तहत नल लगाए गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण यहां सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुंच पाता था।