आज 9% तक क्यों उछले Paytm के शेयर?
ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन द्वारा टारगेट प्राइस बढ़ाकर ₹2,200 किए जाने के बाद पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में सोमवार को इंट्राडे में लगभग 9% की बढ़त दिखी। NSE पर शेयर ₹1,565.90 के स्तर तक पहुंच गए। वहीं, नया टारगेट प्राइस 2021 में लिस्टिंग के बाद पहली बार पेटीएम के ₹2,150 के IPO प्राइस से ऊपर है।
read more at Moneycontrol


