Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज अगर विश्व कप में न्यूज़ीलैंड-श्रीलंका मैच रद्द हो गया तो क्या होगा?

short by रौनक राज / on Thursday, 9 November, 2023
वनडे विश्व कप 2023 में आज (गुरुवार) अगर न्यूज़ीलैंड व श्रीलंका का मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा। इसके बाद न्यूज़ीलैंड के 9 अंक हो जाएंगे। वहीं, अगर पाकिस्तान व अफगानिस्तान अपने-अपने आखिरी मैच जीतते हैं तो उनके 10-10 अंक होंगे और बेहतर नेट रन-रेट वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी।