Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज और कल दिल्ली के 20 इलाकों में नहीं आएगा पानी, DJB ने जारी किया नोटिस

short by खुशी / on Saturday, 14 March, 2026
दिल्ली जल बोर्ड ने नोटिस जारी कर बताया है कि भूमिगत जलाशय व बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग के चलते 14 और 15 मार्च को कम-से-कम 20 इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। शनिवार को अशोक विहार, कीर्ति नगर, रमेश नगर समेत 16 इलाकों और रविवार को पश्चिम विहार, आशीर्वाद अपार्टमेंट समेत 4 इलाकों में पानी नहीं आएगा।