आज किन कारणों से इतिहास में पहली बार 83,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स?
एसबीआई समेत दूसरे बैंकिंग शेयरों और आईटी कंपनियों के शेयरों में उछाल आने से गुरुवार को इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 83,000 के पार पहुंच गया। वैश्विक बाज़ारों में तेज़ी व यूएस फेडरल रिज़र्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती किए जाने की उम्मीद से भी इसमें तेज़ी आई। गौरतलब है, गुरुवार को सेंसेक्स 1439.55 अंक चढ़कर 82,962.71 पर बंद हुआ।
read more at NDTV Profit


