आज क्यों 7% चढ़कर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा Cupid का शेयर?
स्मॉल-कैप कंपनी Cupid के शेयर बुधवार को इंट्रा-डे में 7.73% की तेज़ी के साथ ₹310.90 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। स्टॉक में यह तेज़ी नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के लेटेस्ट छमाही बदलाव के तहत कंपनी को निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में शामिल किए जाने के बाद आई है। पिछले 6 माह में यह शेयर 257.27% उछला है।
read more at Moneycontrol हिंदी


