आज देश में इस्तेमाल हो रहे 97% स्मार्टफोन भारत में बने हैं, 2014 में आंकड़ा 10% था: मंत्री
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि वर्तमान में भारत में बिकने वाले करीब 97% स्मार्टफोन भारत में बने होते हैं जबकि 2014 में 90% स्मार्टफोन आयात किए जाते थे। बकौल मंत्री, राज्य सरकारों को इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में निवेश और रोज़गार पैदा करने के लिए केंद्र की योजनाओं में सक्रियता से भाग लेना चाहिए।
read more at भाषा


