आज नहीं दिखा चांद, भारत में गुरुवार को मनाई जाएगी ईद
दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद ने कहा है कि मंगलवार को ईद का चांद नहीं दिखने के चलते देशभर में बुधवार को ईद नहीं मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा। गौरतलब है कि इसके चलते मुस्लिम समुदाय के लोग बुधवार को रमज़ान के महीने का 30वां रोज़ा रखेंगे।
read more at ABP न्यूज़


