आज पृथ्वी के नज़दीक से 26,561 किमी/घंटे की रफ्तार से होकर गुज़रेगा 1400 फीट चौड़ा ऐस्टेरॉयड
नासा के अनुसार, 2024 सीआर9 नामक एक ऐस्टेरॉयड पृथ्वी की तरफ तेज़ी से बढ़ रहा है। 1400-फीट चौड़ा यह ऐस्टेरॉयड आज पृथ्वी से 70 लाख किलोमीटर से अधिक दूरी से 26,561 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार से गुज़रेगा। हालांकि, इस ऐस्टेरॉयड से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। इससे पहले 99 फीट चौड़ा ऐस्टेरॉयड 2024 केए1 पृथ्वी के नज़दीक से गुज़रा था।
read more at हिन्दुस्तान


