Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज महिलाएं बैंक में ₹2500 आने के मेसेज का कर रहीं इंतज़ार: दिल्ली सरकार से आतिशी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Saturday, 8 March 2025
'आप' नेता आतिशी ने आज (8 मार्च) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला समृद्धि योजना के वादे को लेकर कहा, "आज दिल्ली की सभी महिलाएं फोन लेकर बैंक में ₹2500 आने के मेसेज का इंतज़ार कर रही हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री का यह वादा जुमला नहीं निकलेगा और लाखों महिलाओं को मेसेज आएगा।"