Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज शाम 6:56 बजे मुंबई के तट से टकराएगी 3.18 मीटर ऊंची हाई-टाइड

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 16 July, 2024
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया है कि मुंबई से आज (मंगलवार) शाम 6:56 बजे 3.18 मीटर ऊंचा ज्वार (हाई-टाइड) टकराएगा। पुलिस ने मुंबई में भारी बारिश को लेकर जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच लोगों को समुद्री तट के करीब ना जाने की सलाह दी है। वहीं, विस्तारा एयरलाइंस ने बताया कि मुंबई से आने-जाने वालीं फ्लाइट प्रभावित हो सकती हैं।