Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज से 81 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न देने की योजना शुरू करेगी सरकार

short by शिव / on Sunday, 1 January, 2023
केंद्र सरकार 1 जनवरी से राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 81.35 करोड़ लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न देने की शुरुआत करेगी। इस योजना के तहत, अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों और प्राथमिकता वाले घरेलू (पीएचएच) लाभार्थियों को दिसंबर 2023 तक मुफ्त खाद्यान्न दिया जाएगा। एएवाई परिवारों को 35 किलोग्राम और पीएचएच लाभार्थियों को 5 किलोग्राम/व्यक्ति खाद्यान्न हर महीने दिया जाएगा।