आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे महाराष्ट्र के 8,000 रेज़िडेंट डॉक्टर्स
महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेज़िडेंट डॉक्टर्स सेंट्रल (एमएआरडी) ने गुरुवार शाम 5 बजे से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है। एमएआरडी के अध्यक्ष अभिजीत हेल्गे ने कहा, "बेहतर छात्रावास, स्टाइपेंड में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान की मांग को लेकर राज्यभर के करीब 8,000 रेज़िडेंट डॉक्टर्स हड़ताल पर रहेंगे।" गौरतलब है, हड़ताल के दौरान आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी।
read more at ABP न्यूज़


