Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज से लंदन में होने वाले 'वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट' में भारतीय पर्यटन मंत्रालय होगा शामिल

short by अनिल कुमार / on Monday, 7 November, 2022
लंदन (यूके) में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय 'वर्ल्ड ट्रैवल मार्केट-2022 (डब्ल्यूटीएम)' में भारत भी शामिल होगा। केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने बताया, "भारत को पर्यटन के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के लिए...डब्ल्यूटीएम में भाग ले रहे हैं।" 7-9 नवंबर के बीच आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी की थीम 'यात्रा का भविष्य अब शुरू हुआ' है।