आज ही के दिन 1963 में पहली बार किसी महिला ने अंतरिक्ष के लिए भरी थी उड़ान
16 जून 1963 को दुनिया में किसी महिला ने पहली बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी। रूस की इस 26-वर्षीय महिला का नाम लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा था और उन्होंने अंतरिक्ष यान 'वोस्तोक 6' में सवार होकर अंतरिक्ष की यात्रा की। बकौल रिपोर्ट, वलेंटीना ने 3 दिनों तक अकेले अंतरिक्ष में सफर किया और पृथ्वी की 48 बार परिक्रमा की।
read more at भाषा


