Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज ही के दिन 1971 में पाक के 93000 सैनिकों ने भारतीय सेना के आगे किया था आत्मसमर्पण

short by आकांक्षा / on Monday, 16 December 2024
1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की जीत में 16 दिसंबर को विजय दिवस मनाया जाता है। इस जंग में भारतीय सेना ने 16 दिसंबर 1971 को पाकिस्तानी सेना के कमांडर जनरल आमिर अब्दुल्ला खान नियाज़ी को झुकने पर मजबूर कर दिया था। वहीं, इस दौरान करीब 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था।