Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आज ही के दिन 81 साल पहले सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में पहली बार फहराया था तिरंगा

short by आकांक्षा / on Monday, 30 December, 2024
नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार 30 दिसंबर 1943 को पोर्ट ब्लेयर (अंडमान और निकोबार) के जिमखाना ग्राउंड (अब नेताजी स्टेडियम) में भारतीय ध्वज फहराया था। उन्होंने अंडमान का नाम 'शहीद' और निकोबार का नाम 'स्वराज' रखा था। बोस ने जो तिरंगा फहराया था वो कांग्रेस द्वारा अपनाया गया था जिसके बीच की सफेद पट्टी पर चरखा बना था।