आज ही के दिन इसरो ने 2009 में एक साथ प्रक्षेपित किए थे 7 उपग्रह
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने आज ही के दिन (23 सितंबर) साल 2009 में एक साथ 7 उपग्रह प्रक्षेपित किए थे। इसमें ओशनसैट-2 समेत 6 नैनो उपग्रहों को अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए वांछित कक्षा में स्थापित किया गया था। इन उपग्रहों को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र श्री हरिकोटा से पीएसएलवी सी-14 की मदद से प्रक्षेपित किया गया था।
read more at X


