आजकल लोग काम को लेकर कम, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर अधिक बातें करते हैं: ऐक्टर विनीत
ऐक्टर विनीत कुमार सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि किसी के नाम या काम से अधिक आज के समय में उनकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मायने रखता है। उन्होंने कहा, "आजकल लोग काम के बारे में कम बात करते हैं...वे पहले दिन के कलेक्शन...दूसरे दिन के कलेक्शन और वीकेंड कलेक्शन के बारे में अधिक बातें करते हैं।"


