आज़म खान को डूंगरपुर बस्ती की ज़मीन पर कब्ज़े के मामले में सुनाई गई 10 साल जेल की सज़ा
2016 में सपा शासन के दौरान डूंगरपुर बस्ती खाली कराने के मामले में रामपुर (उत्तर प्रदेश) के कोर्ट ने सपा नेता आज़म खान को 10 साल जेल की सज़ा सुनाई है और ₹14 लाख का जुर्माना लगाया है। उन्हें ज़मीन पर कब्ज़े और घरों में तोड़फोड़ कराने का दोषी ठहराया गया है। आज़म फिलहाल सीतापुर की जेल में बंद हैं।
read more at News18 हिंदी


