आडवाणी-कर्पूरी ठाकुर समेत 5 विभूतियों को आज मिलेगा भारत रत्न
भारत रत्न से सम्मानित होने वाली पांच हस्तियों में लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं। लालकृष्ण आडवाणी को छोड़ अन्य विभूतियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा। राष्ट्रपति मुर्मू इन्हें आज सम्मानित करेंगी।
read more at Times Now Navbharat


