आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिले, सहयोग करने को तैयार: कठुआ हमले पर कांग्रेस
कांग्रेस की तरफ से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले को लेकर कहा है, "आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिले।" उन्होंने आगे कहा, "ज़िम्मेदार विपक्ष के रूप में हम सरकार के हर कदम पर सहयोग करने को तत्पर हैं।" गौरतलब है, हमले में सेना के 5 जवान शहीद हुए थे।
read more at ABP न्यूज़


