Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आतंकियों ने कायरों की तरह सेना के वाहन पर हमला किया, कीमत चुकानी होगी: BJP के रविंदर रैना

short by प्रियंका तिवारी / on Thursday, 24 October, 2024
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने राज्य में बारामुला ज़िले के बूटापथरी सेक्टर में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा है, "पाकिस्तानी आतंकवादियों ने कायरों की तरह सेना के वाहन पर हमला किया है। इन आतंकवादियों को इनके गुनाहों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।" हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई है।
read more at X